![]() |
veg sandwic |
Veg Sandwich
वेजिटेबल सेंडविच(veg sandwich) एक बहोत ही आसान और झटपट बनाने वाली डिश है ,ये सुबह या साम के नास्ते के लिए बोहोत ही आसान ,सवादिस्ट के साथ हेल्दी ,विकल्प है जिसे बच्चों भी पसंद से खाएंगे, आम तौर पर सलाद ओर सब्जियां बच्चों को खिलाना धोड़ा मुस्किल होता है पर आप इस रेसिपी को try कर के देखिए बड़ो के साथ बच्चे भी पसन्द से खाएंगे।
सैंडविच बनाने की सामग्री:
ब्रेड स्लाइस - 6 पीस
चीज स्लाइस - 6
नामक- स्वादानुसार
कालीमिर्च पाउडर- स्वादानुसार
टमाटर - 2
खीरा स्लाइस - 1
प्याज स्लाइस - 2
सलाद पत्ते - 6 पीस
टमाटर सॉस- 2 टेबलस्पून
Veg सैंडविच बनाने की विधि:-
- सबसे पहले सारी सब्जियों को धो कर स्लाइस में काट लें।
- ब्रेड के किनारों को चाकू से काट लें।
- अब ब्रेड के एक स्लाइस को ले उसमे टमाटर सॉस लगाएं
-अब उसके ऊपर चीज की स्लाइस को रखे।
-अब उसपर सलाद पत्ता रखे और उसके ऊपर सारी सब्जियों के स्लाइसेस को रखें।
- अब उसमे नमक और काली मिर्च डालें।
- उसके ऊपर एक ओर सलाद पत्ता ,चीच स्लाइस रखें।
- अब एक ओर ब्रेड स्लाइस ले और उसमे टमाटर सॉस लगाकर उसके ऊपर रख कर दबा दें।
- अब चाकू की मदद से सैंडविच की तिरछा काट लें
सैंडविच तैयार है आप इसे ऐसे भी खा सकते है,या आप चाहे तो बटर लगाकर हल्का सेक कर भी खा सकते है।